मेष: कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर यदि इसके लिए उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा, विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ: वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।
मिथुन: पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा।
कर्क: धन प्राप्ति के विशेष योग, धन निवेश से लाभ होगा, आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा।
सिंह: उच्चाधिकारी का सहयोग, उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या: अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें।
तुला: विशेष लाभ, कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ, आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उन्नतिदायक दिन रहेगा।
वृश्चिक: पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन है, सुख के साधन बढ़ेंगे।
धनु: भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी, दिन मंगलमय रहेगा।
मकर: आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।
कुंभ: प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करना चाहिए।
मीन: अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दिन उन्नतिदायक रहेगा, शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-संपत्ति के लिए दिन शुभ रहेगा।
Like our page https://www.facebook.com/MalayalamDailyNews/ and get latest news update from USA, India and around the world. Stay updated with latest News in Malayalam, English and Hindi.

Leave a Reply