लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ रेप के आरोप में शिमला पुलिस ने एक आर्मी कर्नल को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि कर्नल ने लड़की को मॉडलिंग का झांसा देकर अपने घर बुलाया और उससे रेप किया। रेप का आरोपी कर्नल आर्मी ट्रेनिंग कमांड में तैनात है। यह कमांड देश की उन 7 कमांड में से एक है जहां सुरक्षाबलों की ट्रेनिंग दी जाती है।
इस मामले में शिमला की एसपी का कहना है कि कर्नल की गिरफ्तारी लड़की की मेडिकल जांच के बाद की गई है। इस मामले में एक और आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को लड़की ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी ने शिमला के एक थियेटर में उसे और उसके पिता को बुलाया था। बाद में वह उन्हें डिनर पर ले गया। यहां आरोपी ने लड़की के पिता को यह झांसा दिया कि लड़की को मुंबई भेजा जाए, ताकि वह मॉडलिंग कर सके।
आरोपी के झांसे में आकर लड़की ने पहले अपनी तस्वीर कर्नल को भेजी और उससे मिलने मुंबई के घर पहुंची। यहां कर्नल ने लड़की को कहा कि वह उसे बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों से मिलवाएगा। इसीलिए वह उसके घर पर ही रुके। इसके बाद लड़की कर्नल के घर पर रुक गई। यहां उसने लड़की को पहले शराब पिलाई और कमरे में जबरन ले जाकर रेप किया। पीडि़ता ने बताया है कि कर्नल ने उसे यह धमकी भी दी कि अगर वह इस बारे में किसी तो बताएगी तो उसके पिता का करियर तबाह हो जाएगा।
घर पहुंचने के बाद लड़की ने पिता को इस घटना के बारे में बताया। लड़की की शिकायत पर शिमला पुलिस ने केस दर्ज किया और मेडिकल जांच के बाद आरोपी कर्नल को अरेस्ट कर लिया।
wefornews bureau