कैंसर की वजह पाप, यह ईश्वर का न्याय: असम के स्वास्थ्य मंत्री

biswa

गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह ‘‘ईश्वर का न्याय’’ है।

इस टिप्पणी की राजनीतिक दलों और कैंसर के मरीजों ने कड़ी आलोचना की। शर्मा ने कल यहां शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जब हम पाप करते हैं, तो भगवान हमें सजा देता है। कई बार हम देखते हैं कि युवाओं को कैंसर हो गया या कोई युवा हादसे का शिकार हो गया। अगर आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह ईश्वर का न्याय है और कुछ नहीं। हमें ईश्वर के न्याय का सामना करना होगा।

इन टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता देबब्रत साइकिया ने आज कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर के मरीजों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। चूंकि उन्होंने यह टिप्पणी सार्वजनिक रूप से की है, मंत्री को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पार्टी बदलने से किसी व्यक्ति के साथ यही होता है, बोले चिदम्बरम

कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने असम के मंत्री हिमंत विश्व शर्मा की इस बयान को लेकर निंदा की है। चिदम्बरम ने कहा कि ‘पार्टी बदलने से किसी व्यक्ति के साथ यही होता है।’ कांग्रेस में रहे शर्मा पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे।

चिदम्बरम ने ट्वीट किया कि असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है। व्यक्ति के दल बदलने से यही होता है। शर्मा ने कल गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में कहा था कि जब हम पाप करते है तो ईश्वर हमें सजा देते हैं।

कभी-कभी हम ऐसे युवाओं को देखते हैं जो कैंसर के शिकार होते हैं या युवा दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यदि आप उसकी पृष्ठभूमि देखें तो समझ पाएंगे कि यह दैवीय इंसाफ है। कुछ और नहीं। हमें वह सजा भुगतनी होती है जो ईश्वर देता है।

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment