दरिंदा पिता! बेटी की हत्या कर घर में दफनाया

Father-Murder-His-Daughter_SECVPF_InPixio
जमशेदपुर। कपाली ओपी के इस्लामनगर में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या कर दी गयी। यही नहीं साक्ष्य छुपाने की नियत से आरोपी ने शव को अपने ही घर में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ले एमओ एकेडमी में पढ़ने वाली कक्षा नौंवी की छात्रा की हत्या उसके अपने पिता ने ही कर दी। दुर्गन्ध आने पर के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन में दफन शव को बाहर निकलवाया।

दो माह से गायब थी छात्रा
घटना के संबंध में लापता छात्रा की मां ने बताया कि पिछले दो माह से उनकी पुत्री मुस्कान खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली।

आरोपी ने कहा पढ़ने के लिए रांची गयी है
पति से बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुस्कान को रांची पढ़ने के लिए भेजा है। कई बार जब बेटी से बात कराने को कहता तो वह इसे टाल जाते।

ऐसे खुला राज
मृतका की मां ने बताया कि रात को जहां हाल के दिनों मे गडढे खोदकर अर्थिंग बनाया गया था। मेरे पति उस जगह को खोद रहे थे। गड़ढे खोदने के उपरांत जैसे ही वह कंकाल दिखा तो मुझे शक हुआ। उसके बाद मैंने इस बात की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। जगह की खुदाई की तो काफी बदबु आने लगी। अंदर से मेरी बेटी का शव निकाला गया।

विवाद के कारण हुई हत्या
मृतका की मां के अनुसार पिता के साथ लगातार विवाद होने के कारण पुत्री की हत्या कर दी गयी। उसने कहा कि बेटी के साथ जरूर उसके पिता ने गलत किया। बेटी रो-रोकर इस बारे में बतायी थी।

आरोपी पिता गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता मो. जफर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले भी आरोपी पिता पर अपने ही एक रिश्तेदार की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि आरोपी जेल से बेल पर बाहर था।
1E7D2620-AB60-4FBD-AB67-C47D36D0334F_INLVPF
Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment