दूल्हा मांगता रहा माफी, दुल्हन ने फेरे से पहले ही लौटा दी बारात

201803062006506617_Woman-cancels-marriage-in-raurkela_SECVPF

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में दूल्हे के बारात लेकर पहुंचते ही दुल्हन ने सात फेरे लेने के पहले ही अपनी शादी कैंसल कर दी। लड़की के इतने बड़े फैसले के पीछे का कारण था दूल्हे का शराब पीकर परिवार के साथ बुरा बर्ताव करना।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक लड़की दुल्हन के जोड़े में दौड़ते भागते थाने पहुंची और दूल्हे और उसके दोस्त के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने कंपलेंट दर्ज कराई की दूल्हा शराब के नशे में बरात लेकर आया उसके साथ उसके दोस्त भी आये। उसके बाद सबने उसके पिता और भाई के साथ बदसलूकी की।

जब दुल्हन से दूल्हे और उसके दोस्तों का ये बर्ताव बर्दाश्त नहीं हुआ तो तुरंत उसने पुलिस की मदद लेना जरूरी समझा। लड़के का नाम शंकर पांडा बताया जा रहा है जोकि बोधमुंडा का रहने वाला है। उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लड़की ने दूल्हे, उसके बड़े भाई और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि वह ऐेसे लड़के से शादी नहीं कर सकती जिसने मेरे परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया।

वहीं दूल्हे का कहना है कि उसे खेद है कि उसने ऐसा बर्ताव किया। लेकिन इसके पीछे का कारण था कि उसके दोस्तों ने पानी में शराब मिलाकर उसकी जानकारी के बिना उसे पिला दिया। दूल्हे ने शादी तोड़ने से मना किया है और कहा है कि उसे इसी लड़की से शादी करनी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment