नई दिल्ली : चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स आैर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यहां धोनी की पत्नी साक्षी भी माैजूद थीं जो चेन्नई को स्पोर्ट कर रही थीं। धोनी जब बेंगलुरू से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तो साक्षी काफी उत्साहित दिखीं।
धोनी ने जब 19वें ओवर की पांचवीें गेंद पर मोहम्मद सिराज को जोरदार छक्का जड़ा तो साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। धोनी के बल्ले से निकले इस शाॅट को देख साक्षी खुद को रोक नहीं पाईं आैर जोर से बोलने लगीं- वन मोर माही। इस छक्के के बाद चेन्नई को 7 गेंदों में 21 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी ने पत्नी साक्षी की खुशी को थमने नहीं दिया आैर आखिरी ओवर की चाैथी गेंद पर फिर से छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
हार से उदास दिखी अनुष्का
दूसरी तरफ यह मैच देखने के लिए आई बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का उदास दिखी। एक समय ऐसा था कि मैच बेंगलुरू की झोली में था, तब अनुष्का अपनी टीम को फुल स्पोर्ट कर रही थी। कैमरा भी उनकी तरफ कई बार गया। लेकिन अंबाती राडुयू आैर धोनी की तेज पारियों ने मैच का रूख बदलकर अनुष्का का दिल तोड़ दिया। हार के बाद कोहली का चेहरा भी उतारा सा दिख रहा था।
बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था। धोनी ने 1 चाैके आैर 7 छक्कों की मदद से 34 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम को 2 गेंद रहते जीत दिलाई। उनके इस हरफनमाैला प्रदर्शन के लिए ‘मैन आॅफ द मैच’ अवाॅर्ड से नवाजा गया।