वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखें धन के देवता की मूर्ति

1526817442

वास्तुशास्त्र में कौनसे देवता को किस दिशा में रखना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। इसके साथ ही कुबेर देव को किस दिशा में रखना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। कुबेर देवता धन के देवता माने गए हैं ऐसे में इन्हें प्रसन्न रखने के सभी उपाय करने आवश्यक होते हैं। धन के देवता कुबेर अगर प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति को धन संबंधि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार कुबेर की मूर्ति को किस जगह रखना चाहिए।

कुबेर जी उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं लेकिन उत्तर दिशा बहुत बड़ी होती है इसे भी 8 भागो में बांटा गया है। कुबेर को उत्तर दिशा के बीच में जगह देनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुबेरजी की मूर्ति को बीच उत्तर दिशा के आठ भागों के बीच में रखना चाहिए।

अगर उत्तर दिशा में कुबेर की मूर्ति रखने की जगह न हो तो आप अपने घर के मंदिर की उत्तर दिशा में कुबेर की मूर्ति या फोटो रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने पर घर में धन के साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

धन के अधिपति होने के कारण इन्हें मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करके आप भी अपार धन सम्पदा के मालिक बन सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment