राशिफल 13 नवंबर 2018

RASH-2-2-22-11-4-7-1

मेष: किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न होगा, उग्र चर्चा में न उतरें। भाग्य साथ नहीं दे रहा है, ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु दोपहर बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

वृषभ: आपकी भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। वाणी पर संयम बरतें। खान-पान का ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में बाधा उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद को टाल दें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मिथुन: आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छा खान-पान उपलब्ध होगा। मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही भावुक हो सकते हैं। धन के खर्च में वृद्धि हो सकती है। अनैतिक तथा नकारात्मक कार्यों से दूर रहें। प्रभु की भक्ति और ध्यान से मन को शांति मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।

सिंह: प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। पेट से संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन दोपहर बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव हो सकता है। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। संतानों के विषय में चिंता हो सकती है।

तुला: नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु दोपहर बाद आपके मन पर उदासी छा सकती है। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खराब ना हो, इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण खराब ना हो, इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे। प्रवास होगा।

धनु: आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद आप कुछ दुविधा में पड़ सकते हैं। घर तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार अधिक हो सकता है।

मकर: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाए, इसका ध्यान रखें। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। दोपहर बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ: आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में भी वृद्धि होगी। परंतु दोपहर बाद घर का वातावरण खराब हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। व्यर्थ व्यय से बचें।

मीन: आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से संबंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। (राशिफल स्रोत)

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment