राशिफल 26 अप्रैल

Horos-620x400

मेष: आज कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

वृषभ: भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है।

मिथुन: आज यात्रा करने से परहेज करें, किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती है। विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा।

कर्क: उन्नतिदायक दिन, जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा।

सिंह: रुका हुआ धन प्राप्त होगा, अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।

कन्या: सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मानसिक बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस होगी।

तुला: आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख व शांति से बीतेगा। अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगें। यात्रा से लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

धनु: शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी।

मकर: आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

कुंभ: खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें।

मीन: आज जो भी कार्य करेंगे उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

 

Like our page https://www.facebook.com/MalayalamDailyNews/ and get latest news update from USA, Europe, India, Gulf and around the world. Stay updated with latest News in Malayalam, English and Hindi.

 

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment