राशिफल 11 जून

Horos-2-620x400

मेष:

मेष राशि वालों के लिए आज उन्नतिदायक दिन रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में अधिक समय बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। घर के कार्यों के पीछे व्यय अधिक हो सकता है। बाहर के खान-पान से बचें। भाग्य 60% साथ देगा।

कर्क:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहन सुख अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह:

आज परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई मददगार मिल सकता है। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें। भाग्य 78% साथ देगा।

कन्या:

आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

तुला:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।

धनु:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। कार्य सरलतापूर्वक सफल होगा। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

मकर:

आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। स्त्री मित्रों समेत जीवनसाथी और पुत्र से लाभ होगा। प्रवास-पर्यटन होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ:

आज लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोकझोंक के कारण मन दुःखी हो सकता है। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी। भाग्य 55% साथ देगा।

मीन:

आज जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी। भाग्य 87% साथ देगा।

 

Source : Agency
Print Friendly, PDF & Email

Related posts

Leave a Comment