बिकिनी लुक में कहर बरपाती नजर आईं एलेसेंड्रा

हाल ही में एक्ट्रेस एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो समंदर किनारे बिकिनी लुक में कहर बरपाती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान एलेसेंड्रा व्हाइट बिकिनी ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा और बालों पर रेड कैप पहने वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। बीच किनारे पानी में चिल करते हुए वह अपनी बोल्डनेस से लोगों को खूब दीवाना बना रही हैं। कई तस्वीरों में एलेसेंड्रा रेत पर नंगे पांव फुटबॉल भी खेलती नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को आखिरी बार फिल्म डेडीज होम- 2 में देखा गया था, जिसमें वह कारेन के रोल में नजर आईं थी। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था। बता दें कि एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के होश उड़ा देती हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment

More News